{"_id":"5a469cdf4f1c1b001c8bb9db","slug":"51514577119-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल की पार्टी में ड्रग्स पर सख्ती से लगे रोक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नए साल की पार्टी में ड्रग्स पर सख्ती से लगे रोक
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने नए साल के जश्न में ड्रग्स पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नववर्ष की पूर्व संध्या पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है। इसके लिए शहर के बाहरी इलाकों में यातायात की कमान पीएसी को सौंपी गई है।
अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने नए साल और 31 दिसंबर को शांति और यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पिछले साल की गलतियों से सबक लेकर पहले से ही कार्ययोजना बना ली जाए। किसी भी दशा में हुड़दंग करने वालाें को सहन नहीं किया जाएगा। स्पीड पर लगाम लगाने के लिए चौराहों पर बैरियर आदि लगाकर चेकिंग की जाए। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि बृहस्पतिवार रात चलाए गए अभियान में 480 लोगों को नशे में वाहन चलाते दबोचा गया। डीआईजी पुष्पक ज्योति, ट्रैफिक निदेशालय के एआईजी केवल खुराना, एसएसपी निवेदिता कुकरेती, पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) धीरेंद्र गुंज्याल, पुलिस अधीक्षक नगर प्रदीप कुमार राय आदि उपस्थित थे।
--
यहां करे ड्रग्स की शिकायत
एडीजी अशोक कुमार ने लोगाें से नशे में सड़कों पर नहीं आने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि कहीं पर ड्रग्स की शिकायत मिले तो व्हाट्सएप नंबर 8755721002 पर सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
--
चौराहों पर उपलब्ध रहेगा वाहन
ट्रैफिक निदेशालय ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर हर चौराहे पर टाटा मैजिक और विक्रम की व्यवस्था की है, ताकि दुर्घटना की स्थिति में घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके। एआईजी केवल खुराना ने बताया कि 100 नंबर पर सूचना आने के बाद पास के वाहन को मौके पर भेजा जाएगा। करीब 30 स्थानों पर यह इंतजाम किए गए हैं। यदि किसी महिला को घर जाने की सुविधा न हो, वह 100 नंबर पर मदद ले सकती है। संबंधित वाहन महिला को उसके घर छोड़कर आएगा।
--
यहां करे कॉल
एआईजी केवल खुराना के मुताबिक, किसी भी दुर्घटना अथवा में नशे की हालत में किसी व्यक्ति के मिलने पर इसकी सूचना 100 नंबर अथवा 8077813338 पर कॉल कर दी जा सकती है, ताकि संबंधित को जल्द से जल्द मदद पहुंचाई जा सके।