{"_id":"5a3ebc3a4f1c1bce408bed89","slug":"51514060858-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1100 ग्राम चरस के साथ तस्कर पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
1100 ग्राम चरस के साथ तस्कर पकड़ा
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
1100 ग्राम चरस के साथ तस्कर पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला
सेलाकुई। सहसपुर पुलिस ने 1100 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी पूर्व में गोकशी के आरोप में जेल जा चुका है।
थानाध्यक्ष पंकज देवरानी ने बताया कि शनिवार की सुबह नौ बजे पुलिसकर्मी राधा स्वामी सत्संग के समीप वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक कार सवार युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान सलमान पुत्र इकराम निवासी ग्राम खुशहालपुर थाना सहसपुर के रूप में हुई। वह सहारनपुर जिले के बेहट और मिर्जापुर से चरस लेकर आता था। जिसे सेलाकुई और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले मजदूरों और छात्रों को सप्लाई करता है। वह पूर्व में गोकशी के आरोप में जेल जा चुका है।