{"_id":"5bc10658bdec2269ae772680","slug":"41539376728-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में आज रहेगा रूट डायवर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में आज रहेगा रूट डायवर्ट
Updated Sat, 13 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
शहर में आज रहेगा रूट डायवर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। श्रीरामलीला कला समिति की ओर से शनिवार को शहर में राम बारात निकाली जाएगी। इस दौरान यातायात विभाग ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। यह डायवर्जन अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। विभाग ने लोगों से रूट प्लान देखकर शहर में निकलने की अपील की है ताकि किसी समस्या का सामना न करना पड़े। किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों से आवागमन किया जा सकता है।
शोभायात्रा का रूट :
शोभायात्रा (राम बारात) शिवाजी धर्मशाला से प्रारंभ होकर, सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, हनुमान चौक, मोती बाजार, मिशन स्कूल, दर्शनलाल चौक, पलटन बाजार, मोती बाजार, दर्शनी गेट से होते हुए शिवाजी धर्मशाला में संपन्न होगी।
ये रहेगा रूट
- शोभायात्रा के शिवाजी धर्मशाला से प्रस्थान करते ही निरंजनपुर मंडी और भंडारी बाग से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
- शोभायात्रा के सहारनपुर चौक पहुंचने से पहले बल्लीवाला से कोई भी वाहन सहारनपुर चौक की ओर नहीं भेजा जाएगा। समस्त वाहनों को कमला पैलेस बल्लूपुर की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
- शोभायात्रा का पिछला हिस्सा सहारनपुर चौक पार करने पर उक्त यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।
- शोभायात्रा का अगला हिस्सा घंटाघर पहुंचने से पहले दर्शनलाल चौक से समस्त वाहनों को लैंसडाउन चौक की ओर भेजा जाएगा। तहसील चौक व बुद्धा चौक से आने वाले वाहनों को दून चौक की ओर भेजा जाएगा। बुद्धा चौक से दर्शनलाल चौक की ओर आने वाले सभी वाहनों को दून चौक की ओर भेजा जाएगा।
- शोभायात्रा का पिछला हिस्सा डिस्पेंसरी रोड क्रॉस करने के बाद उक्त डायवर्ट रूट को सामान्य कर दिया जाएगा।
- शोभायात्रा के दर्शनी गेट पहुंचने से पूर्व प्रिंस चौक से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले सभी वाहनों को दाहिनी ओर भेजा जाएगा।
- शोभायात्रा के शिवाजी धर्मशाला में पूर्ण रूप से प्रवेश करने पर समस्त डायवर्ट स्थानों से यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।