फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले चार युवक गिरफ्तार

शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले चार युवक गिरफ्तार

Mon, 12 Mar 2018 01:44 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले चार युवक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

डोईवाला और हर्रावाला स्टेशन के बीच शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। घटना की जांच कर रही रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम ने 24 दिन बाद आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं और रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
14 फरवरी को देहरादून से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस (12018) पर डोईवाला और हर्रावाला स्टेशन के बीच पथराव किया गया। यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों की शिकायत पर रेलवे पुलिस बल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। रेलवे अधिकारियों ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच अधिकारी एसआई नरेंद्र सिंह नेगी की अगुवाई में आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम गठित की। टीम ने रेल ट्रैक से सटे आवासीय क्षेत्रों के लोगों की मदद से रविवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें नितेश कुमार, गौरव नेगी निवासी नकरौंदा, अभिषेक पाल और गौरव पाल निवासी बालावाला गूलर घाटी शामिल हैं।
विज्ञापन

शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने ट्रेन पर पत्थरबाजी की बात को स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक, 14 फरवरी को लच्छीवाला में शिवरात्रि मेला लगा था। चारों आरोपी मेले में आए थे। इस दौरान हुड़दंग बाजी करते हुए उन्होंने शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर बरसाए। इससे रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचा। रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी अनूप सिन्हा ने बताया कि घटना की जांच कर रही जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed