{"_id":"5bc647a1bdec220a7e0f7282","slug":"31539721121-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर और डोईवाला से हटाए जाएंगे बोटल नेक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रायपुर और डोईवाला से हटाए जाएंगे बोटल नेक
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
रायपुर और डोईवाला से हटाए जाएंगे बोटल नेक
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। शहर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए रायपुर और डोईवाला के बोटल नेक (संकरे स्थान) को हटाने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में मंगलवार को अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने यातायात समीक्षा बैठक की।
उन्होंने शहर में स्कूलों की छुट्टी के समय ड्यूटी बढ़ाने, पार्किंग स्थलों का पर्यवेक्षण करने के साथ कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रायपुर और डोईवाला दोनों ही प्रवेश स्थान हैं। यहां पर कई ऐसे बोटल नेक जहां अक्सर यातायात का दबाव बढ़ जाता है और आगे जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में इन सभी स्थानों को जल्द दुरुस्त किए जाने संबंधी रिपोर्ट बनाकर संबंधित विभागों को भेजी जाए। बैठक में निदेशक यातायात केवल खुराना, एसएसपी निवेदिता कुकरेती, एसपी ट्रैफिक लोकेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
ये दिए निर्देश
- दुर्घटना संभावित स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।
- पार्किंग स्थलों का पर्यवेक्षण किया जाए, सफाई और प्रकाश व्यवस्था की जांच की जाए।
- शहर के प्रमुख स्कूलों के वाहनों को स्कूल ग्राउंड में ही पार्क कराने के लिए कहा जाए।
- यातायात पुलिस की जनशक्ति एवं ड्यूटी में सुधार की आवश्यकता है। इसके लिए अधिकारी सड़क पर उतरें।
- सीपीयू जाम और स्ट्रीट क्राइम पर भी फोकस करें।
- प्रेशर हॉर्न, मोडिफाइड साइलेंसर, रैश ड्राइविंग, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों एवं वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने वालों पर कार्रवाई की जाए।