फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मसूरी से लापता नाबालिग पंजाब से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

मसूरी से लापता नाबालिग पंजाब से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Jun 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
मसूरी से लापता नाबालिग पंजाब से बरामद, आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मसूरी। कोतवाली में रविवार को एक नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश निवासी एक युवक नाबालिग को बहला फुसला कर अपने साथ पंजाब लेकर चला गया था। इस बाबत नाबालिग के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद सर्विलांस की मदद से दोनों को पंजाब से दबोच लिया गया। नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।

मसूरी कोतवाली के एसआई बीएल भारती के अनुसार 14 जून को लंढौर निवासी परिजनों ने नाबालिग के गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों के मुताबिक नाबालिग 12 जून को लापता हो गई थी। नाबालिग के परिजनों ने यूपी के एक युवक रिजवान (21) पर बहला फुसला कर भगाने का शक भी जाहिर किया था। इसी आधार पर दोनों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर जांच शुरू की गई। इस दौरान दोनों के मोबाइल की लोकेशन पंजाब के फिरोजपुर में मिली। इसके बाद पुलिस और एसओजी टीम पंजाब भेजी गई। जहां से दोनों को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद रविवार को मसूरी कोतवाली में नाबालिग के परिजनों के बयानों के आधार पर गुमशुदगी के मुकदमे को अपहरण में तरमीम कर दिया गया। नाबालिग की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद युवक पर पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई जाएगी। हालांकि पुलिस के अनुसार नाबालिग और आरोपी दोनों एक साल पहले मोबाइल फोन के जरिए संपर्क में आए थे। दोनों वीडियो कॉलिंग भी करते थे। इसी बीच आरोपी युवक बीते मार्च में नाबालिग से मिलने मसूरी आया था। इसके बाद 12 जून को आरोपी युवक नाबालिग को पहले लुधियाना ले गया और बाद में फिरोजपुर लेकर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed