फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चार धाम यात्रा में तीन शिफ्टों में पुलिस करेगी ड्यूटी

चार धाम यात्रा में तीन शिफ्टों में पुलिस करेगी ड्यूटी

Sun, 05 May 2019 02:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
चार धाम यात्रा में तीन शिफ्टों में पुलिस करेगी ड्यूटी
चार धाम यात्रा में तीन शिफ्टों में पुलिस करेगी ड्यूटी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूडी ने शनिवार को चार धाम यात्रा की दृष्टिगत देहरादून और हरिद्वार में हुई तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में हरिद्वार से ऋषिकेश को दस सेक्टरों में विभाजित करने के साथ पुलिसकर्मियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी कराने का निर्णय लिया गया।
डीजीपी ने चार धाम यात्रा के मद्देनजर यातायात प्रभावित न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने देहरादून और हरिद्वार के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात सुचारु रखने का जरूरी कदम उठा लिए जाएं। यदि इसके बाद जाम लगता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने बताया कि चार धाम यात्रा मार्ग पर परिवहन और लोक निर्माण विभाग से समन्वय बनाकर 43 स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया। हरिद्वार के सिंहद्वार से ऋषिकेश के नटराज चौक तक पूरे रूट को 10 सेक्टरों में बांटा गया है। सेक्टर प्रभारी का दायित्व होगा कि यातायात सुचारु रूप से चले और जाम की स्थिति पैदा न होने पाए।
विज्ञापन

डीजी अशोक कुमार ने बताया कि ऋषिकेश, रायवाला, लक्ष्मण झूला और मुनिकीरेती क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। यात्रा के दौरान डोभाल ऋषिकेश में कैंप करेंगे। शहर के अंदर रात दस बजे के बाद ही भारी वाहनों को एंट्री दी जाएगी। ऋषिकेश बाईपास पर वन-वे की व्यवस्था लागू की जाएगी। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल अजय रौतेला, पुलिस उप महानिरीक्षक यातायात केवल खुराना, एसएसपी देहरादून निवेदिता कुकरेती, एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद्र आर्य, एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल, एसपी ट्रैफिक हरिद्वार मंजूनाथ टीसी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed