फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ठाठ से होटल में ठहरे, लाखों का बिल चुकाए बगैर भागे

ठाठ से होटल में ठहरे, लाखों का बिल चुकाए बगैर भागे

Tue, 13 Nov 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ठाठ से होटल में ठहरे, लाखों का बिल चुकाए बगैर भागे
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। खुद को क्रिकेटर बताकर 20 दिन तक होटल में ठहरे युवकों को जब बिल थमाया गया तो उनके होश उड़ गए। जैसे-तैसे बिल की करीब आधी रकम चुकाकर युवक भाग गए। होटल मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने हरिद्वार निवासी अभिषेक कुमार समेत चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इनकी तलाश शुरू कर दी है।

मामला नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के होटल जेएसआर कांटीनेंटल से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक अभिषेक कुमार (पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी कृष्णा नगर, राजपूताना, हरिद्वार) अपने साथ दो-तीन युवकों को लेकर 10 अक्तूबर को इस होटल में ठहरे थे। युवकों ने खुद को क्रिकेटर बताया और यहां एक सिरीज खेलने की बात कही। इस पर होटल की ओर से युवकों को नौ हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से कमरा देने की बात कही। सभी युवक करीब 20 दिन होटल में ठहरे। कमरे और खाने-पीने का करीब 6.36 लाख रुपये बिल बना। युवकों को जब बिल चुकाने के लिए कहा गया तो उन्होंने इतने पैसे देने में असमर्थता जता दी। होटल कर्मचारी बिल जमा कराने की बात पर अड़ गए। इस पर एक युवक ने बाहर जाने की अनुमति मांगी और कहा कि वह पैसों का इंतजाम करके लौटेगा। करीब दो दिन बाद वह होटल पहुंचा और कुल बिल में से 3.06 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। चार नवंबर को सभी युवक होटल से बिना बताए भाग निकले। इन पर 3.30 लाख रुपये बकाया है। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राजेश साह ने बताया कि होटल मैनेजर भगवती सेमवाल की तहरीर पर अभिषेक कुमार समेत चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed