फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मुकदमा दर्ज

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मुकदमा दर्ज

Sat, 21 Apr 2018 02:32 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मुकदमा दर्ज
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
ओएनजीसी में नौकरी दिलाने के नाम पर हुई करोड़ों की ठगी के मामले में रायपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवक ने खुद को ओएनजीसी अधिकारी बताने वाले राजपुर निवासी शिवोम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
बृहस्पतिवार को ठगे गए दो युवकों ने एसएसपी निवेदिता कुकरेती से मुलाकात कर ठगी की शिकायत की थी। जिसके बाद एसएसपी ने रायपुर पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे। शुक्रवार को रायपुर क्षेत्र के ओम विहार, लाडपुर निवासी रोहित कुमार की तहरीर पर रायपुर थाना पुलिस ने खुद को ओएनजीसी अधिकारी बताने वाले शिवोम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ितों ने बताया कि 2016 में कुछ समाचार पत्रों में ओएनजीसी में असिस्टेंट, एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भर्ती का विज्ञापन प्रकाशित हुआ था। इन पदों के लिए बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन किया था। युवा फार्म भरकर भर्ती की तैयारियों में जुट गए। उसी दौरान शिवोम नामक एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा और खुद को ओएनजीसी अधिकारी बताते हुए नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसने पांच-पांच लाख रुपये नगद और एक-एक लाख रुपये अपने खाते में जमा करवाए थे। उसके बाद लिखित परीक्षा और इंटरव्यू लिया गया और नियुक्ति पत्र दे दिए गए। जब वे ओएनजीसी में नौकरी ज्वाइन करने पहुंचे तो उन्हें ठगे जाने का पता चला।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रायपुर हेमेंद्र नेगी ने बताया कि आरोपी शिवोम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शनिवार से शुरू कर दी जाएगी। पीड़ित ने प्रारंभिक पूछताछ में ओएनजीसी कर्मियों पर मामले में संलिप्त होने के आरोप लगाए हैं। पुलिस जांच में इन बिंदुओं को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed