{"_id":"5abbfe034f1c1bf9298b466f","slug":"21522269699-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुराचार, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से दुराचार, आरोपी फरार
Updated Thu, 29 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र निवासी एक नाबालिग को भगाकर दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, अपहरण और दुराचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है।
रेसकोर्स निवासी महिला ने नेहरू कॉलोनी थाने में रायबरेली, यूपी निवासी असलम के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप लगाया है कि असलम ने माता-पिता को जान से मारने की धमकी देकर 26 मार्च को उसकी बेटी को फोन कर बुलाया। इसके बाद नाबालिग घर से लापता हो गई। 27 मार्च को नाबालिग बेटी बरेली में जीआरपी को मिली। जीआरपी की सूचना पर परिजन बरेली से नाबालिग को घर ले गए। एसओ नेहरू कॉलोनी के अनुसार इस मामले में असलम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, अपहरण और दुराचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश के लिए टीम लगाई गई है।