फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है सरकार

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है सरकार

Sun, 17 Dec 2017 08:53 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है सरकार
सीडेस्क
विज्ञापन

----------
तीन जिलों में घटता लिंगानुपात चिंता का विषय : सीएम
‘बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ’ सरकार की प्राथमिकता
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। प्रदेश में तीन जिलों में घटता लिंगानुपात चिंता का विषय है। एक जिले में थोड़ी स्थिति सुधरी है, जबकि बाकी जिलों में दो साल में लिंगानुपात को ठीक कराने का लक्ष्य रखा गया है।
पुलिस लाइन में हॉफ मैराथन के समापन समारोह में सीएम ने कहा कि देश के कई राज्यों से आए धावकों के अलावा अधिकारियों और युवा शक्ति ने दौड़ में भाग लेकर महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा का बेहतर संदेश दिया है। महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज के सर्वांगीण विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा को हर किसी को व्यक्तिगत जिम्मेदारी के रुप में लेना होगा। उन्होंने कहा कि लिंगानुपात को संतुलित करने को जन जागरूकता एवं बेटी बचाओ के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का ग्रॉफ कम करने के लिए बेहतर ट्रैफि क व्यवस्था का माहौल बनाना होगा। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं पर काफ ी अंकुश लग सकता है। पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने कहा कि मानव जीवन को और बेहतर बनाने के लिए महिला सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा महत्वपूर्ण विषय हैं। इस हॉफ मैराथन में इसी संदेश के साथ 26 राज्यों के लगभग 20 हजार लोगों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा मुंबई के कौथिग ग्रुप के अलावा 11 विदेशी लोगों ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

यह रही पुरस्कार राशि
हॉफ मैराथन में पुरुष एवं महिला वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले को क्रमश: एक लाख, 50 हजार और 25 हजार क ी धनराशि प्रदान की गई। सात किमी में प्रथम द्वितीय औरा तृतीय स्थान को 50 हजार, 25 हजार और 15 हजार रुपयेे दिए गए। 18 वर्ष से कम आयु वर्ग की मिनी मैराथन जीतने वाले को क्रमश: 25, 15 और 10 हजार रुपये का इनाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम की सुरक्षा में फिर लापरवाही
हॉफ मैराथन के समापन समारोह में सीएम सुरक्षा में लापरवाही भी उजागर हुई। मैराथन में ड्रोन कैमरे से कवरेज की जा रही थी। कई बार ड्रोन कैमरा सीएम के पास तक लाया गया। सुरक्षा कर्मियों की नजर पड़ी तो उन्हाेंने अधिकारियों से बात कर ड्रोन कैमरा बंद कराया गया। बता दें कि इसी माह रुड़की में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ड्रोन कैमरे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए थे। जबकि ड्रोन के टकराने से एक दारोगा घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed