फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पत्नी का शव लेकर घूम रहे युवक को मोरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पत्नी का शव लेकर घूम रहे युवक को मोरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 03 Sep 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
पत्नी का शव लेकर घूम रहे युवक को मोरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून। पत्नी के शव को लेकर घूम रहे उत्तरकाशी के युवक को मोरी (उत्तरकाशी) पुलिस रविवार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। युवक के खिलाफ मोरी थाने में हत्या और साक्ष्य छुपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, महिला के शव का देहरादून में पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद चिकित्सकों ने विसरा संरक्षित किया। इसे मोरी पुलिस जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार शाम मोरी क्षेत्र के सांदरा गांव निवासी यशपाल सिंह चौहान अपनी पत्नी कविता चौहान का शव लेकर रायपुर थाने पहुंचा था। पुलिस को उसने जो कहानी बताई उसके अनुसार शुक्रवार दोपहर यशपाल और कविता के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद कविता ने जहर खा लिया। इसका पता जब यशपाल को चला तो उसने कविता के साथ मारपीट की। बाद में उसे इलाज के लिए मोरी सामुदायिक चिकित्सा केंद्र लेकर पहुंचा। वहां के चिकित्सकों के कहने पर वह पहले कविता को लेकर पुरोला अस्पताल और फिर मसूरी अस्पताल लेकर पहुंचा। मसूरी से भी डाक्टरों ने पत्नी को हायर सेंटर ले जाने के लिए कहा। देहरादून लाते समय रास्ते में कविता की मौत हो गई। इसके बाद जब वह टैक्सी से पत्नी का शव वापस लेकर जाने लगा तो चालक को मोरी में हुए घटनाक्रम (कविता की हत्या को लेकर बवाल) का पता चला तो उसने यशपाल को बीच रास्ते में छोड़ दिया। मोरी में अनहोनी के डर से यशपाल कविता के शव को सीधे रायपुर थाने ले आया। इंस्पेक्टर रायपुर हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि रविवार सुबह मोरी पुलिस रायपुर थाने पहुंची थी। वह यशपाल को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed