फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ओबरॉय परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

ओबरॉय परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

Sun, 15 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
ओबरॉय परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ गैर जमानती वारंट
ओबरॉय परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ गैर जमानती वारंट
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। शहर के नामी कारोबारी ओबरॉय परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एमएम पांडेेय की अदालत ने इन वारंट के साथ-साथ पुलिस को कुर्की संबंधी उद्घोषणा के भी आदेश दिए हैं। कई कार कंपनियों के शोरूम के मालिक श्रवण ओबरॉय के खिलाफ मार्च 2016 में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद पुलिस ने चार्जशीट में परिवार के तीन अन्य सदस्यों के नाम भी शामिल किए थे।
गौरतलब है कि 30 मार्च 2016 को न्यू रोड स्थित एक्सिस बैंक प्रबंधन की शिकायत पर शहर कोतवाली में ओबरॉय परिवार की पांच फर्मों समेत श्रवण ओबरॉय के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था। इन फर्मों में मैसर्स एसएल ओबरॉय कार प्राइवेट लिमिटेड हरिद्वार रोड, मैसर्स एसएल ओबरॉय ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड मोहब्बेवाला, मैसर्स ओबरॉय ऑटोसेल्स कुआंवाला और मैसर्स देवभूमि ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड हरिद्वार रोड शामिल हैं।
विज्ञापन

विवेचना के बाद पुलिस ने इस मुकदमे में ओबरॉय परिवार के अमरीश ओबरॉय, उनकी पत्नी सीमा ओबरॉय, प्रणव ओबरॉय व श्रवण ओबरॉय का नाम शामिल किया था। इन पर आरोप है कि इन्होंने एक्सिस बैंक से चार करोड़ 27 लाख 97 हजार 360 रुपये का ऑटो लोन लिया था, लेकिन उन्होंने शर्तों के मुताबिक लोन का भुगतान नहीं किया। इसके साथ ही बंधक रखी गई कारों का भी कुछ पता नहीं चला। एक्सिस बैंक के अधिवक्ता गौरव शर्मा ने बताया कि कोर्ट ने ओबरॉय दंपति समेत चारों अभियुक्तों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। इसके अलावा सीआरपीसी 82 (कुर्की उद्घोषणा) की कार्रवाई के आदेश भी पुलिस को दिए हैं। उधर अमरीश ओबरॉय का कहना है कि उन्हें कोर्ट के इन आदेशों की जानकारी है। वे इस मामले में हाईकोर्ट जाने की बात कह रहे हैं। परिवार के अन्य आरोपी सदस्यों से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, मगर उनसे संपर्क नहीं हो सका। जब भी उनका पक्ष प्राप्त होगा, उसे प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed