फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शातिर करन से एक और चेन बरामद

शातिर करन से एक और चेन बरामद

Tue, 15 May 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
शातिर करन से एक और चेन बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

वसंत विहार पुलिस ने रिमांड के दौरान चेन लूट के आरोपी करन शिवपुरी से पुलिस ने एक और चेन बरामद की है। पुलिस के अनुसार करन ने यह चेन 15 अप्रैल को केवी आईटीबीपी के पास एक महिला से लूटी थी। चेन बरामदगी के बाद करन को जिला कारागार में दाखिल करा दिया गया है।

वसंत विहार थाना की इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज सुनील पंवार के अनुसार बीते दिनों नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने करन शिवपुरी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में करन ने वसंत विहार थाना क्षेत्र में चेन की लूट की बात कबूल की थी। इसी आधार पर शनिवार को कोर्ट से अनुमति के आधार पर करन को तीन दिन की रिमांड पर लिया गया था। इसके बाद करन को उसके दिल्ली स्थित घर ले जाकर 15 अप्रैल को केवी आईटीबीपी के पास एक महिला से लूटी गई चेन बरामद की गई। चेन बरामद करने के बाद न्यायालय के आदेश पर करन को जिला कारागार में दाखिल करा दिया गया है। इसके पहले करन की निशानदेही पर रायपुर थाना पुलिस ने भी भानियावाला के ज्वेलर्स से चेन बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed