फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   केदारावाला में लगे सीसीटीवी कैमरे

केदारावाला में लगे सीसीटीवी कैमरे

Sun, 24 Dec 2017 02:01 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
केदारावाला में लगे सीसीटीवी कैमरे
केदारावाला में लगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर।
जिले की ग्राम पंचायत केदारावाला प्रदेश की पहली ऐसी ग्राम पंचायत बन गई है जो सीसीटीवी कैमरे से लैस है। गांव में चौक, बाजार और स्कूलों के आसपास कुल पांच कैमरे लगाए हैं।
गांव में कैमरे लगाने में ग्राम प्रधान इमरान ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कार स्वरूप मिली धनराशि को इस काम में लगा दिया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य ग्राम पंचायत को देश की सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत बनाना है। जल्द ही सीसीटीवी कैमरों की संख्या को बढ़ाकर आठ किया जाएगा। इसका कंट्रोल रूम पंचायत घर में बनाया गया है।
विज्ञापन

पहले भी मिल चुके हैं इनाम
ग्राम पंचायत केदारावाला प्रदेश की पहली डिजिटलाइज ग्राम पंचायत होने का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। ग्राम प्रधान इमरान को पं. दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के साथ ही उत्कृष्ट सरपंच का पुरस्कार भी मिल चुका है। इसके साथ ही उन्होंने पिछले साल गोवा में हुए ब्रिक्स कांफ्रेंस में उत्तर भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह वर्तमान में पंचायतराज विभाग में मास्टर ट्रेनर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जताया हर्ष
गांव में सीसीटीवी कैमरे लगने पर उप प्रधान सीमा देवी, प्रेम सिंह रावत, मनोज पाल, रियासत अली, फुरकान अली, मुकेश पाल, असलम, खालिद, कालू, दीपचंद, संजय पाल आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed