फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   युवक को चाकू मारने वालों को तीन साल की कैद

युवक को चाकू मारने वालों को तीन साल की कैद

Sat, 11 Aug 2018 02:36 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
युवक को चाकू मारने वालों को तीन साल की कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

मारपीट और चाकू से हमला करने के करीब 10 साल पुराने मामले में अपर जिला जज प्रथम आरके खुल्बे की अदालत ने तीन दोषियों को तीन साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने इस मामले में जान से मारने के प्रयास की धारा में तीनों को दोषमुक्त कर दिया। तीनों पर कुल 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
शासकीय अधिवक्ता जया ठाकुर ने बताया कि चार दिसंबर 2008 को सोनू नेगी निवासी पटेलनगर को तीन लोगों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सोनू का इलाज दून और श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में किया गया था। उसके हाथों और पैरों पर चाकू से वार किया गया था। इसके अगले दिन सोनू के भाई ने सोनू मिश्रा, उसके मामा गुड्डू चौहान और ओमपाल उर्फ छोटू के खिलाफ मारपीट, धारदार हथियार से हमला और जान से मारने के प्रयास के आरोप में पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मामले में सात गवाहों को पेश किया गया। शुक्रवार को न्यायालय ने तीनों आरोपियों को धारदार हथियार से हमला करने का दोषी ठहराते हुए उन्हें तीन साल की सजा सुनाई। प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed