फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कांवड़ भंडरा --

कांवड़ भंडरा --

Wed, 01 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
कांवड़ भंडरा --

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। जन कल्याण संगठन समर्पण एवं रुड़की कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन तथा आईएमए रुड़की के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को 21वें निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया। नगर निगम पुल के समीप लगाए गए शिविर का उद्घाटन करते हुए विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि संस्था की ओर से विगत कई सालों से इस पूण्य कार्य की जितनी भी सराहना की जाए वह कम है। उन्होंने कांवड़ यात्रा हरसंभव सहयोग दिए जाने का भरोसा दिया।

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर संस्था के अध्यक्ष नरेश यादव ने बताया कि शिविर में चौबीस घंटे निशुल्क दवाईयों की व्यवस्था की गई है। साथ ही गंभीर रोगियों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने के लिए दो एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा शिवभक्तों के विश्राम व स्नान करने के लिए भी टैंट लगाए गए हैं। शिविर का समापन शिवरात्रि पर सिविल लाइंस कोतवाली में विशाल भंडारे के साथ होगा। इस मौके पर एसपी देहात मणिकांत मिश्रा एवं सीओ एसके सिंह ने कहा कि कांवड़ियों को चिकित्सा उपलब्ध कराकर संस्था पुण्य का काम कर रही है। कार्यक्रम में संजय आरोड़ा, डॉ.योगराज, अजय सिंघल, प्रदीप गोयल, संजीव शर्मा, संजय गोयल, अमित अग्रवाल, सचिन पंडित, अरुण कोहली, विकास गुप्ता, राकेश गर्ग, आशीष वर्मा, रजनीश गोयल, संदीप यादव व अतुल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed