फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   परीक्षा देने गई नाबालिग का अपहरण, आरोपी फरार

परीक्षा देने गई नाबालिग का अपहरण, आरोपी फरार

Fri, 30 Mar 2018 01:59 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा देने गई नाबालिग का अपहरण, आरोपी फरार
ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
विज्ञापन

रायपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी नाबालिग का परिचित बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग और अपहरणकर्ता की तलाश शुरू कर दी है।

रायपुर थाने में नाबालिग छात्रा की मां ने बालावाला रायपुर निवासी आरोपी शुभम के खिलाफ तहरीर दी है। नाबालिग की मां के अनुसार उनकी नाबालिग बेटी 28 मार्च को सुबह परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद शाम तक घर नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान पता चला तो बालावाला रायपुर निवासी शुभम द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की बात सामने आई। थानाध्यक्ष रायपुर हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी शुभम के खिलाफ नाबालिग के अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अलग-अलग क्षेत्र के लिए टीमें गठित आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed