फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बाहरी राज्यों में छिपे हैं 130 इनामी समेत 222 अपराधी

बाहरी राज्यों में छिपे हैं 130 इनामी समेत 222 अपराधी

Wed, 27 Mar 2019 01:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
बाहरी राज्यों में छिपे हैं 130 इनामी समेत 222 अपराधी
अशोक कुमार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।

विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 130 इनामी बदमाशों के साथ 222 अपराधियों की सूची जारी की है। इनमें से सबसे ज्यादा आरोपी उत्तर प्रदेश और बिहार में छिपे हैं। इन अपराधियों की धरपकड़ के लिए बाहरी राज्यों की पुलिस से सहयोग मांगा गया है। वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी इनामी अपराधियों की सूची उत्तराखंड पुलिस को सौंपी है।
उत्तराखंड पुलिस ने प्रदेश के करीब 130 इनामी बदमाशों के अलावा 92 वांछित लोगों की सूची 10 राज्याें को भेजी है। सूची के मुताबिक उत्तराखंड के करीब 78 इनामी अपराधी यूपी में शरण लिए हैं। इसके अलावा 63 ऐसे हैं, जो यहां से अपराध करने के बाद यूपी में छिप गए हैं। दूसरे नंबर पर बिहार है। बिहार में उत्तराखंड के 22 इनामी और तीन वांछित छिपे हैं। हरियाणा में 11 इनामी और 10 वांछितों के छिपे होने की जानकारी है। पांच इनामी और कई अपराधाें में नौ वांछित दिल्ली में हैं। इसके अलावा पश्चिमी बंगाल में एक, महाराष्ट्र में एक, हिमाचल प्रदेश में एक, पंजाब में पांच और मध्य प्रदेश में एक इनामी बदमाश के शरण लेने की जानकारी है।
विज्ञापन


प्रदेश के विभिन्न अपराधों में वांछित चल रहे 222 लोगों की सूची संबंधित राज्याें को उपलब्ध करा दी गई है। इनमें से 130 अपराधियों पर इनाम घोषित है। बाहरी राज्यों से समन्वय बनाकर अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed