फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दो साल पुरानी खुन्नस में हुई थी युवक की हत्या

दो साल पुरानी खुन्नस में हुई थी युवक की हत्या

Sat, 15 Sep 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
दो साल पुरानी खुन्नस में हुई थी युवक की हत्या
दो साल पुरानी खुन्नस में हुई थी युवक की हत्या
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। डालनवाला में युवक की हत्या दो साल पहली खुन्नस में की गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को इस वारदात का खुलासा करते हुए उसके पड़ोस में रहने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक ने आरोपियों में से एक के खिलाफ दो साल पहले नशीले पदार्थों की तस्करी करने की शिकायत पुलिस से की थी। इसी के बाद दोनों में रंजिश शुरू हो गई। हत्याकांड का खुलासा करते हुए सीओ डालनवाला जया बलोनी ने बताया कि बुधवार रात भी शराब पीने के बाद उनका आपस में झगड़ा हुआ था, जिसमें उन्होंने युवक के सिर पर ईंट से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।
बुधवार रात पुलिस को डालनवाला थाना क्षेत्र के नालापानी में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पहुंची पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि युवक की हत्या की गई है। उसकी पहचान अश्वनी निवासी नालापानी के रूप में हुई थी। सीओ डालनवाला जया बलोनी ने बताया कि मौके मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने जांच की तो अश्वनी के दो पड़ोसियों के नाम सामने आए। इनमें से एक युवक का फोन घटना के बाद से बंद आ रहा था। इसी आधार पर पुलिस का शक और मजबूत हो गया। शुक्रवार को टेंट का काम करने वाले राहुल उर्फ छोटू निवासी नालापानी और पेंटर अवनीश हाल निवासी नालापानी (मूल निवासी, आदर्श नगर नजीबाबाद, बिजनौर) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे नालापानी की रहमतुला गली में शराब पी रहे थे। उसी समय उनके पास अश्वनी आया और किसी बात को लेकर बहस करने लगा। अश्वनी और अवनीश का पहले भी विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है अश्वनी ने अवनीश के खिलाफ दो साल पहले नशीले पदार्थों का धंधा करने की पुलिस से शिकायत की थी। इससे अवनीश उससे रंजिश रखता था। इसी रंजिश में और उस वक्त हुई गाली-गलौच के कारण दोनों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस बीच राहुल ने अश्वनी के सिर पर ईंट से वार कर दिया। जिससे वह नाले में गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


पैरों के निशानों के जरियों आरोपियों तक पहुंची पुलिस
पुलिस के अनुसार अश्वनी के सिर पर इतनी जोर से वार किए गए थे कि खून के छींटे दूर तक गए थे। इस कारण मौके पर काफी मात्रा में खून के निशान थे। ऐसे में जब दोनों आरोपी वहां से गए तो उनके पैरों के निशान भी वहां छपे हुए थे। पैरों के ये निशान घटनास्थल से वापस जाने के थे। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने काफी दूर तक इन निशानों का पीछा किया और हत्यारों तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस की नली में भर गया था गंदा पानी
अश्वनी की मौत सिर पर गंभीर चोट के कारण तो हुई ही थी। साथ ही सांस की नली में कीचड़ युक्त पानी भरने से भी उसकी सांसे रुक गईं। जिस अवस्था में अश्वनी का शव मिला, उसके अनुसार उसका सिर नाले के अंदर था जबकि बाकी शरीर सड़क पर पड़ा हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत के यही कारण सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed