{"_id":"5b4fa53c4f1c1b27618b5881","slug":"181531946300-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदरनगर में विजिलेंस का छापा, बिजली चोरी में नौ के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंदरनगर में विजिलेंस का छापा, बिजली चोरी में नौ के खिलाफ मुकदमा
Updated Thu, 19 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विद्युत विजिलेंस ने चंदरनगर में छापा मारकर नौ लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। विजिलेंस ने सुबह छह बजे छापा मारा तो इलाके में हड़कंप मच गया। नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही 12 हजार से 52 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया गया। जुर्माना अदा न करने पर सभी आरोपितों की गिरफ्तारी हो सकती है।
बिजली चोरी की शिकायत पर बुधवार सुबह छह बजे विजिलेंस के अधिशासी अभियंता विवेक राजपूत की अगुवाई में टीम ने चंदरनगर में छापेमारी के दौरान नौ लोग ऐसे पकड़े जो रात से लेकर सुबह आठ बजे तक बिजली चोरी कर रहे थे। इसमें सदमा, शेरजाम खान, धन्नो देवी, तीरथ सिंह, दीपक कुमार, प्रेमवती, रविंद्र, साहिल और निर्मला का नाम शामिल है। इनके खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। इस धारा के तहत तीन साल तक की सजा का प्रावधान है। इसके अलावा अधिनियम की धारा 126 के तहत जुर्माना लगाया गया है। छापा मारने वाली टीम में सहायक अभियंता धनंजय कुमार, सहायक अभियंता हनुमान सिंह रावत, उप खंड अधिकारी भुवनेश जोशी, पुलिस इंस्पेक्टर उमा मधवाल, विजिलेंस इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह सामंत, एसआई हीरामणि पोखरियाल आदि शामिल रहे।
रात को भी होगी छापेमारी
विजिलेंस के अधिशासी अभियंता विवेक राजपूत का कहना है कि शहर के कई इलाकों में लोग रात को बिजली चोरी कर रहे हैं। इसकी लगातार शिकायतों को देखते हुए रात की चोरी पर भी उनकी पूरी नजर है। विजिलेंस की टीम अब दिन के साथ ही रात को भी छापेमारी करेगी।