फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ट्रैफिक मित्र बनकर सुधारेंगे यातायात व्यवस्था

ट्रैफिक मित्र बनकर सुधारेंगे यातायात व्यवस्था

Mon, 12 Mar 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक मित्र बनकर सुधारेंगे यातायात व्यवस्था
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पुलिस लाइन में रविवार को गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने यातायात पुलिस को सहयोग करने के लिए ट्रैफिक मित्र बनकर यातायात संचालन में सहायता करने के सुझाव दिए। इस दौरान यातायात संचालन में मदद एवं सुझाव के लिए व्हाट्सअप ग्रुप बनाया गया।
एसएसपी निवेदिता कुकरेती की अध्यक्षता में पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित गोष्ठी में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं शहर में जागरूक लोगों ने प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने सीपीयू और यातायात पुलिस की सराहना की। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्थित करने के लिए शहर के लोगों का भी दायित्व है। यातायात पुलिस की मदद के लिए हाथ बढ़ाने वाले संगठनों के पदाधिकारियों एवं शहर के जागरूक लोगों के नाम एवं मोबाइल नंबर लेकर यातायात पुलिस ने यातायात संबंधी सुझाव देने हेतु व्हाट्सअप ग्रुप बनाया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि शहर में ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है। इसकी रोकथाम के लिए वाहन चालकों की गाड़ियों में स्टीकर चस्पा कर उन्हें जागरूक करने की जरूरत है। गोष्ठी के बाद एसएसपी के नेतृत्व में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं जागरूक लोगों की एक टीम दिलाराम चौक चौक पहुंची। टीम ने वाहन चालकों के वाहनों में स्टीकर लगाकर बेवजह हार्न न बचाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक यातायात लोकेश्वर सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात राकेश देवली, निरीक्षक यातायात राजीव रावत, प्रदीप कुमार प्रभारी निरीक्षक सीपीयू समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed