फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एंबुलेंस चालक की पत्नी ने की खुदकुशी

एंबुलेंस चालक की पत्नी ने की खुदकुशी

Sat, 13 Jan 2018 01:57 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस चालक की पत्नी ने की खुदकुशी
ब्यूरो-अमर उजाला-देहरादून।
विज्ञापन

नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के संघर्ष विहार में रहने वाली एक महिला ने दुपट्टे का फंदा पंखे से बांध कर फांसी लगा ली। खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस के अनुसार क्षेत्र के संघर्ष विहार निवासी एंबुलेंस चालक लक्ष्मण जोशी की पत्नी सीमा जोशी (45) ने शुक्रवार शाम करीब पांच बजे घर में अकेली थी। इसी दौरान सीमा ने दुपट्टे का फंदा पंखे से बांध कर फांसी लगा ली। सीमा का बेटा बाहर से घर पहुंचा तो उसने 100 नंबर पर सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारा। पुलिस के मुताबिक एंबुलेंस चालक लक्ष्मण जोशी का परिवार यहां किराए पर रहता है। वह एक दो दिन में मकान खाली करने की तैयारी कर रहा था। इसके चलते कमरे में काफी सामान बंधा हुआ रखा था। सीमा की खुदकुशी के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed