फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एएसपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

एएसपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

Sun, 06 Jan 2019 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
एएसपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

यौन उत्पीड़न के आरोप में जिले से हटाए गए एएसपी परीक्षित कुमार के खिलाफ महिला कांस्टेबल के यौन उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। प्रकरण की जांच कर रही समिति जल्द ही अपनी रिपोर्ट एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी को सौंपने में जुट गई है। इधर, शनिवार को दिनभर पूरे पुलिस महकमे में एएसपी का प्रकरण चर्चा का विषय बना रहा।

28 दिसंबर को महिला कांस्टेबल के साथ पूरे पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाली घटना घटित हुई थी और 29 दिसंबर को पीड़िता ने साहस का परिचय देते हुए तत्कालीन एसएसपी रिधिम अग्रवाल को पूरे घटनाक्रम से भी अवगत कराया था। एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी थी। गुपचुप ढंग से जांच कमेटी ने अपनी जांच भी तेजी से शुरू कर दी थी। पीड़ित महिला कांस्टेबल के सिलसिलेवार ढंग से पूरे घटनाक्रम को लेकर विस्तृत बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं, यही नहीं यौन उत्पीड़न के आरोपी एएसपी परीक्षित कुमार का पक्ष भी जांच कमेटी ने जान लिया है। खास बात ये है कि इस पूरे प्रकरण में महिला कांस्टेबल के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकार्ड मुख्य साक्ष्य है, क्योंकि इस तरह की बात सामने आई है कि एएसपी लगातार महिला कांस्टेबल के संपर्क स्थापित किए हुए थे। बड़ी बात ये भी है कि घटना के दिन भी एएसपी ने ही मोबाइल फोन पर संपर्क साधकर उसे घर से हाईवे पर बुलाया था, उस दिन की सीडीआर भी निकाल ली गई है। लगभग अब जांच कमेटी अपनी जांच को फाइनल टच देने की तैयारी में है, क्योंकि अब जांच के लिए कोई कोना छूटा ही नहीं है। लिहाजा, जांच रिपोर्ट के सौंपने के बाद ही एएसपी पर कानूनी शिकंजा कसा जाना भी तय है। एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी का कहना है कि समिति की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed