फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बेरोकटोक दौड़ रहे अवैध खनन सामग्री से ओवरलोड वाहन

बेरोकटोक दौड़ रहे अवैध खनन सामग्री से ओवरलोड वाहन

Tue, 02 Oct 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
बेरोकटोक दौड़ रहे अवैध खनन सामग्री से ओवरलोड वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, बुग्गावाला
विज्ञापन

क्षेत्र में इन दिनों खनन सामग्री से भरे वाहन बेरोकटोक दौड़ रहे हैं। अवैध खनन सामग्री से ओवरलोड वाहनों के दौड़ने से जहां सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। वहीं, पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं। पुलिस की ओर से अवैध खनन न रोकने पर स्थानीय निवासियों में पुलिस और प्रशासन के खिलाफ रोष पनप रहा है।

बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंजारेवाला स्थित स्टोन क्रशरों से रोजाना सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रालियां, ट्रक, डंपरों से ओवरलोड खनन सामग्री ढोयी जा रही है। अवैध खनन सामग्री से भरे वाहन बुग्गावाला थाने के सामने से होते हुए देहात के शाहीदवाला ग्रंट, कुड़कवाला, बंदरजुड़, मजाहिदपुर, सतिवाला, लाहम ग्रंट, दादूबास गांव से गुजर रहे हैं, जिस कारण देहात की सड़के गड्ढ़ों में तब्दील हो गई हैं। इससे ग्रामीण चोटिल हो रहे हैं। बंदरजुड़ निवासी शिवकुमार, मोहनपाल, नसीम अली, अहसान, इसरार और कुड़कवाला निवासी कुलदीप सिंह, सोनू कुमारए ऋषिपाल आदि का कहना है कि गांव के रास्ते बहुत संकरे हैं। इन रास्तों से दिनभर खनन सामग्री से ओवरलोड वाहन दौड़ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के अंदर से ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए वह पुलिस से कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस बाबत एसओ बुग्गावाला नन्द किशोर ग्वाड़ी का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मुकदमा भी दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed