{"_id":"5b57902d4f1c1b827d8b48d9","slug":"161532465197-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशाल मौत प्रकरण::: ...हमारे बच्चे की मौत को खेल मत बनाओ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विशाल मौत प्रकरण::: ...हमारे बच्चे की मौत को खेल मत बनाओ
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
‘हम दुखी मां बाप को परेशान न करें हमारे बच्चे की मौत को खेल न बनाएं...’ यह अपील है उस सात वर्षीय बच्चे विशाल के पिता मंगलू प्रसाद की। जिसकी मौत रविवार को एक पानी के हौज में डूबकर हुई थी। बताया जा रहा है कि विशाल की मौत के बाद उसके परिजनों पर दबाव बनाया जा रहा है। चर्चाएं हैं कि उनके घर पर ऐसे लोगों का आना बढ़ गया है जो मामले को दबाने के लिए उन पर दबाव बना रहे हैं। तंग आकर उन्होंने इस तरह की अपील का एक कागज अपने घर पर चस्पा कर दिया है।
बता दें कि रविवार दोपहर को विशाल खेलने के लिए घर से निकला था। इसके बाद जब वह शाम छह बजे तक भी वापस नहीं आया तो उसकी तलाश की गई। पुलिस ने उसका शव निर्माणाधीन भवन परिसर में बनी एक पानी की हौज से बरामद किया था। इसके अगले दिन भवन की मालिक गायिका सोनिया आनंद के खिलाफ रायपुर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। सोनिया आनंद और उनके परिवार वाले विशाल के अंतिम संस्कार में भी गए थे और परिवार को ढांढस भी बंधाया। अब चर्चाएं हैं कि मंगलू प्रसाद के घर पर कुछ लोग आने लगे हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग किसी तरह से मामले को मैनेज करने को दबाव बना रहे हैं। मंगलू प्रसाद से जब इस बारे में फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे बच्चे की मौत के बाद से बहुत आहत हैं। उन्होंने बताया कि वे बहुत परेशान हैं। इसी के चलते उन्होंने यह कागज घर के बाहर चिपकवाया है।