फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एडीजी ने अश्लील वीडियो मामले में जांच बैठाई

एडीजी ने अश्लील वीडियो मामले में जांच बैठाई

Wed, 27 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
एडीजी ने अश्लील वीडियो मामले में जांच बैठाई
एडीजी ने अश्लील वीडियो मामले में जांच बैठाई
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। कथित महिला पुलिसकर्मी की अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अशोक कुमार ने जांच बैठा दी है। इस संबंध में फिलहाल ज्यादा जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि महिला पहाड़ के किसी जिले में तैनात है। इसके अलावा महिला वीडियो में दिख रहे पुरुष की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। एडीजी का कहना है कि मामले में जल्द जांच पूरी कर ली जाएगी। सच्चाई सामने आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि कई दिनों से एक महिला और पुरुष का अश्लील वीडियो व्हाट्सअप पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही महिला पुलिस में तैनात है। मामला सामने आने के बाद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने जांच के निर्देश दिए हैं। एडीजी ने बताया कि वीडियो में जिस महिला पुलिसकर्मी के होने का दावा किया जा रहा है उससे पुलिस ने बात की है। महिला पुलिसकर्मी ने इस वीडियो में खुद के होने से इंकार किया है। महिला का कहना है कि किसी ने उनके चेहरे को वीडियो में छेड़छाड़ करके लगाया है। एडीजी ने बताया कि इस आधार पर अब वीडियो की भी विस्तृत जांच की जा रही है कि कहीं यह वीडियो डॉक्टर्ड तो नहीं है। इसके अलावा पुरुष की पहचान के भी प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। जल्द ही जांच पूरी करने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed