{"_id":"5d21031f8ebc3e6d117f16b9","slug":"156244454912-vikas-nagar-news118","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के वाहनों के साथ मेडिकल संचालक समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चोरी के वाहनों के साथ मेडिकल संचालक समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
कोतवाली पुलिस ने चोरी के तीन वाहनों के साथ एक मेडिकल संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक लोडर मैक्सिमो, एक सुपर मिनी ट्रक और एक कार बरामद हुई है। आज आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 जून को अस्पताल रोड निवासी अंकित कंसल की सरकारी अस्पताल के बाहर से लोडर मैक्सिमो चोरी हो गई थी, जिसके बाद से पुलिस वाहन की तलाश में जुटी हुई थी। शनिवार को पुलिस ने लोडर मैक्सिमो की बॉडी को विकासनगर सब्जी मंडी से बरामद कर लिया। मैक्सिमो की बॉडी को किसी दूसरे लोडर में फिट किया गया था। जिस पर पुलिस ने लोडर चालक आमिर खान पुत्र यामीन राव निवासी शिमला बाईपास रोड सभावाला थाना सहसपुर देहरादून से पूछताछ की तो उसने इस बॉडी को प्रतीतपुर धर्मावाला में कबाड़ी की दुकान चलाने वाले मीर हसन पुत्र स्वर्गीय फत्तू निवासी प्रदीप पुर धर्मावाला थाना सहसपुर देहरादून से खरीदना बताया। जब पुलिस मीर हसन के पास पहुंची तो उसने इस बॉडी को शिवम शर्मा पुत्र वेद पाल शर्मा निवासी मुर्गी फार्म कॉलोनी ओबरा खेड़ी गांव के पास थाना चांदनी बाग पानीपत हरियाणा हाल निवासी शाहपुर कल्याणपुर से खरीदना बताया। जिस पर पुलिस ने आमिर, शिवम और मीर हसन तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी शिवम ने दो अन्य वाहन चुराने की बात भी कबूली है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तीनों वाहनों को बरामद कर लिया। पुलिस टीम में कोतवाल महेश जोशी, एसएसआई नरोत्तम सिंह बिष्ट, एसआई सनोज कुमार, कॉन्सटेबल निर्भय, किरण पाल सिंह, सुशील गौड़, परविंदर, जितेंद्र शामिल रहे।
-------------------
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि आरोपी शिवम शर्मा बीते 21 जून को सिटी बस से हरबर्टपुर पहुंचा। जहां उसने दो-तीन लोडर को खोलने का प्रयास किया किंतु खोल नहीं पाया। इसके बाद वह अस्पताल रोड पहुंचा। जहां उसने आसानी से अंकित के लोडर को खोलकर चोरी कर लिया। वाहन को चोरी करने के बाद उसने लोडर की बॉडी को 6000 रुपये में कबाड़ी मीर हसन को बेच दिया, जिसने यह बॉडी आगे 10 हजार रुपये में आमिर खान को बेच दी। बताया कि जिस समय शिवम को पकड़ा गया उसके पास सेंट्रो कार थी। पूछताछ में वह कार से संबंधित कागज नहीं दिखा सका। पुलिस ने वाहन का नंबर चेक किया तो वह मोटरसाइकिल का निकला, जिस पर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने कार को हरियाणा से चुराया था।