{"_id":"5d2103068ebc3e6cd05aa9b0","slug":"15624445246-vikas-nagar-news19","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चरस के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
सेलाकुई। सहसपुर थाना पुलिस ने 265 ग्राम चरस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पुलिस सभावाला रोड पर बरसाती नाले के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस को तीन लोग आते दिखाई दिए जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। जिन्हें पुलिस ने पीछा कर धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास से चरस बरामद हुई। सहसपुर थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी रईस के पास से 85 ग्राम और आरिफ, मुस्तकीम के पास से 90-90 ग्राम चरस बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सहारनपुर और आसपास के क्षेत्र से सस्ते दाम पर चरस खरीद कर लाते हैं। जिसे क्षेत्र में पढ़ने वाले छात्रों और मजदूरों को फुटकर में महंगे दाम पर बेचा करते थे। आरोपियों की पहचान रईस (45) निवासी खुशहालपुर, जिला देहरादून, आरिफ (28) निवासी सिकरोड़ा थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार और मुस्तकीम (37) निवासी ग्राम गंदेवड़ा छुटमलपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।