फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   12 हजार रुपये खर्च कर 25 गुणा ले उड़े

12 हजार रुपये खर्च कर 25 गुणा ले उड़े

Wed, 03 Jul 2019 01:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
12 हजार रुपये खर्च कर 25 गुणा ले उड़े
12 हजार रुपये खर्च कर 25 गुणा ले उड़े
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। महामाया टूर्स एवं ट्रेवेल्स के संचालक श्रीयम अग्रवाल को ठगने के लिए होटल के कांफ्रेंस रूम को 12 हजार रुपये में बुक कराया था। इस राशि के पूंजी निवेश के बदले आरोपी 25 गुणा उड़ा ले गए। अग्रवाल को शिकार बनाने से पहले ठगों ने वीआईपी की तरह उनका स्वागत किया। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन और पुलिस जांच में यह तस्वीर सामने आई हैं। बड़ी बात यह है कि अग्रवाल ने रकम देने से पहले डॉलर तक देखने की जरूरत महसूस नहीं की। सब कुछ ठगों की रणनीति के अनुरूप होता चला गया। अग्रवाल कांफ्रेंस रूम में डालर का इंतजार करते रह गए और ठग तीन लाख रुपये लेकर फुर्र हो गए।
ऋषिकेश के कुंज बिहारी मार्ग निवासी और महामाया टूर्स एवं ट्रेवेल्स के संचालक चंद्रप्रकाश अग्रवाल के बेटे श्रीयम अग्रवाल के बेटे की ठगी की कहानी बेहद दिलचस्प है। सोमवार शाम साढ़े चार बजे के करीब श्रीयम के फोन पर जस्ट डॉयल से कॉल आई। फोन करने वाले ने बताया कि मैं लेमोंट्री होटल पैसेफिक माल से बोल रहा है। हमारे यहां एक ग्रुप ठहरा हुआ है और उन्हें कुछ विदेशी करेंसी चेंज करानी है। अग्रवाल ने फोन करने वाले को सीधे मोबाइल पर फोन करने को कहा। कॉल करने वाले ने खुद का नाम अभिषेक बताया। में होटल के एकाउंट डिपार्टमेंट से हूं और मेरे यहां ठहरे ग्रुप को चेकआउट करना है। उनके पास इंडियन करेंसी नहीं है। वे विदेशी करेंसी डालर को चेंज करना चाहते हैं। श्रीयम अग्रवाल का जवाब था कि वह सात बजे से पहले होटल नहीं आ सकते है। इसके बाद अग्रवाल साढे़ सात बजे होटल पहुंचे तो वहां ठगों के एक साथी ने गेट पर उनकी अगवानी की।
विज्ञापन

रिपोर्ट में अग्रवाल ने बताया कि वह शख्स उन्हें कांफ्रेंस रूम में ले गया, जहां पर उनकी मुलाकात दूसरे शख्स से कराई गई। जो होटल के अफसर वाली ड्रेस में था। झांसे में आकर मैंने तीन लाख रुपये उसे थमा दिए। वह शख्स उन्हें कांफ्रेंस रूम में बैठाकर विदेशी मुद्रा लाकर देने का आश्वासन देकर चला गया। करीब 17 मिनट तक अग्रवाल इंतजार करते रहे। जब आरोपी वापस नहीं आया तो होटल रिसेप्शन से बात की गई। पता चला कि आरोपी का होटल स्टाफ से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि ठगों ने दिन में होटल के कांफ्रेंस रूम को 12 हजार रुपये में बुक कर लिया था, लेकिन होटल कर्मचारियों ने ठगों से किसी तरह की आईडी नहीं ली। दूसरा श्रीयम अग्रवाल ने भी डॉलर देखे बिना ही ठग को रकम थमा दी। होटल के सीसीटीवी फुटेज में ठगों की चहलकदमी साफ दिख रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

--
तीन घंटों में 15 बार कॉल
डॉलर के नाम पर ठगी करने वालों को ट्रेवेल्स एजेंसी संचालक को शिकार बनाने का बेसब्री से इंतजार था। ठगों की तरफ से श्रीयम अग्रवाल को शाम साढ़े चार बजे से साढ़े सात बजे के बीच 15 कॉल की गई थी। यह स्थिति तब थी कि जब अग्रवाल शाम सात बजे से पहले न आने की बात बार-बार कर रहे थे। अग्रवाल के ज्यादा सवाल न किए जाने के कारण ठग इस बात से पूरी तरह आश्वस्त थे कि ट्रेवेल्स एजेंसी संचालक आसानी से शिकार बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed