{"_id":"5d19159c8ebc3e3cf10eaf32","slug":"156192499811-vikas-nagar-news39","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे का अड्डा बनता जा रहा पछवादून","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नशे का अड्डा बनता जा रहा पछवादून
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
एजुकेशन हब और औद्योगिक क्षेत्र के रूप में पहचान बना चुका पछवादून नशे का अड्डा बनता जा रहा है। हिमाचल और यूपी की सीमा से लगे इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर स्मैक, चरस सहित नशीली दवाईयों की तस्करी की जा रही है। क्षेत्र में जून माह में तस्करी के अब तक 11 मामले सामने आ चुके हैं।
इन तस्करों के निशाने पर विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं के साथ ही औद्योगिक इकाईयों में काम करने वाले श्रमिक हैं। पिछले कुछ दिनों के भीतर नशीले पदार्थों की तस्करी के मामलों पर नजर डाली जाए तो यह देखने में आया है कि क्षेत्र में नेपाल, हिमाचल और यूपी के साथ ही उत्तरकाशी एवं टिहरी से नशीले पदार्थों की तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है। पुलिस ने 25 दिन में तस्करी के मामले में एक महिला सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन अब भी कई ऐसे मामले हैं जो पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
---
नशीले पदार्थों की तस्करी के कुछ मामले
- दो जून को छह ग्राम स्मैक के साथ एक महिला गिरफ्तार
- नौ जून को एक क्विंटल डोडा पोस्त डंठल के साथ पुलिस ने एक को दबोचा
- 15 जून को 96 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
- 15 जून को 83 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार
- 23 जून को 4.64 ग्राम स्मैक के साथ तस्करी का आरोपी दबोचा
- 23 जून को एक किलो चरस के साथ तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार
- 24 जून को 94 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार
- 24 जून को एक अन्य मामले में अवैध नशीली दवाईयों के साथ आरोपी गिरफ्तार
- 25 जून को 35 किलो डोडा पोस्त डंठल के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार
- 25 जून को एक अन्य मामले में 10 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
- 26 जून को एक किलो तीन सौ ग्राम अफीम के साथ एक दबोचा
---
अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चलाए हुए है, लेकिन इस पर तब तक पूरी तरह से रोक नहीं लग सकती जब तक इसकी डिमांड खत्म नहीं होगी। हम इसे लेकर जागरुकता अभियान भी चलाए हुए हैं। -निवेदिता कुकरेती, एसएसपी देहरादून