{"_id":"5d1521c78ebc3e3c8047176d","slug":"156166597115-dehradun-news50","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई लोगों के फेसबुक अकाउंट हुए हैक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कई लोगों के फेसबुक अकाउंट हुए हैक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई लोगों के फेसबुक अकाउंट हुए हैक
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। शहर में बृहस्पतिवार को कई लोगों के फेसबुक अकाउंट हैक होने की बात सामने आई है। इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री के ओएसडी समेत पांच लोगों के अकाउंट हैकिंग का मामला सामने आया था। अब कुछ अकाउंट के स्क्रीन शॉट डीआईजी एसटीएफ के पास पहुंचे हैं। उन्होंने सभी मामलों की जांच इंस्पेक्टर पंकज पोखरियाल को सौंपी है। जांच के दौरान फेसबुक के भारतीय कार्यालय से प्राथमिक जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
मुख्यमंत्री के ओएसडी समेत पांच लोगों के फेसबुक अकाउंट की हैकिंग के संबंध में पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। इस मामले में डीआईजी एसटीएफ रिदिम अग्रवाल का कहना है कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। बल्कि प्राथमिक जांच शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को कुछ और स्क्रीन शॉट उनके पास पहुंचे हैं। अभी यह भी कहना मुश्किल है कि यह वाकई हैकिंग है या फेसबुक की कोई तकनीकी खामी है। इसके लिए फेसबुक के भारतीय कार्यालय से जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
फेसबुक अकाउंट की इस तरह से हैकिंग का यह मामला खासा चर्चाओं में है। जिन लोगों के अकाउंट हैक हुए हैं उनमें कई तो पार्टियों के नेता और कुछ पुलिसकर्मी भी बताए जा रहे हैं। सभी के प्रोफाइल में नाम और फोटो बदले हुए हैं। कोई एलेक्सजेंडर के नाम से है तो कोई अन्य अंग्रेजी भाषा के नाम प्रोफाइल में लिखे हुए हैं। पिछले दिनों एक पत्रकार का फेसबुक अकाउंट भी इसी तरह से हैक हुआ था, जिसमें उनका नाम बदलकर कुछ और कर दिया गया था। फेसबुक से शिकायत की गई तो यह अकाउंट तीन माह के बाद ही ठीक हो पाया था।