फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खाई में गिरी बोलेरो पिकअप, एक की मौत, तीन घायल

खाई में गिरी बोलेरो पिकअप, एक की मौत, तीन घायल

Mon, 24 Jun 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
खाई में गिरी बोलेरो पिकअप, एक की मौत, तीन घायल
प्रतीकात्मक
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

कालसी। थाना क्षेत्र कालसी के अंतर्गत कोटी इच्छाड़ी डेम के पास शनिवार देर रात पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इससे वाहन चालक उत्तरकाशी निवासी अजयपाल सिंह नेगी की मौत हो गई। जबकि, वाहन में सवार तीन व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इसमें दो लोगों को तो शनिवार रात ही खाई से निकाल लिया गया, लेकिन अंधेरा होने के कारण अजयपाल का पता नहीं लग पाया। पुलिस ने अजय पाल के शव को रविवार सुबह खाई से बाहर निकाला।

कालसी थाने में उपनिरीक्षक संदीप पंवार ने बताया कि भुटाणू मोरी उत्तरकाशी से विकासनगर जा रहा बोलेरो पिकअप वाहन शनिवार रात दो बजे कालसी कोटी इच्छाड़ी मोटर मार्ग पर डेम के पास चढ़ाई में अचानक बंद हो गया। वाहन चालक अजयपाल ने वाहन में बैठे कपिल को पिकअप के पीछे के टायर पर पत्थर से ओट लगाने को कहा, लेकिन इस बीच वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इससे चालक अजयपाल सिंह नेगी सहित दो व्यक्ति वाहन के साथ ही नीचे खाई में गिर गए। हादसे में मामूली रूप से घायल कपिल पुत्र विनोद कुमार निवासी समसपुर तहसील मुवाना थाना बेहसूया जिला मेरठ उत्तर प्रदेश ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर चालक अजयपाल सिंह नेगी निवासी मेधनी भुटाणू ब्लॉक मोरी जनपद उत्तरकाशी और दो अन्य व्यक्ति गौतम तोमर निवासी जसठ तहसील सरधना थाना सरूलपुर जिला मेरठ उत्तर प्रदेश एवं अतुल निवासी रामनगर तहसील बडौत थाना नगरसराय बागपत उत्तर प्रदेश की तलाश की। गौतम और अतुल को कुछ देर की मशक्कत के बाद गहरी खाई से निकाल लिया गया, लेकिन अंधेरे के कारण अजय पाल का पता नहीं चल सका। पुलिस उपनिरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने रविवार सुबह एक बार फिर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया तो टौंस नदी किनारे पड़े वाहन से कुछ दूरी पर चालक अजय पाल सिंह नेगी का शव मिला। जिसे खाई से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकासनगर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed