फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पांच लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

पांच लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

Mon, 24 Jun 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
पांच लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
प्रतीकात्मक
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

उत्तराखंड जल विद्युत निगम यमुना वैली के महाप्रबंधक कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी के अपहरण के मामले में सीबीसीआईडी ने मेरठ के पांच लोगों के खिलाफ अपहरण एवं एक अन्य के खिलाफ षड़यंत्र सहित विभिन्न धाराओं में आरोप पत्र दाखिल किया है।
यूजेवीएनएल कर्मी शशांक चौधरी के अपहरण के मामले में 16 अप्रैल 2016 को विकासनगर थाने में कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच 29 मई 2016 को सीबीसीआईडी को सौंप दी गई। सीबीसीआईडी ने मामले की जांच कर कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया है। मामले में सुशील कुमार, पंकज, विजेंद्र सिंह, जरनैल सिंह एवं नरेंद्र कुमार शर्मा सभी निवासी मेरठ के खिलाफ अपहरण, षड़यंत्र सहित विभिन्न धाराओं में आरोप पत्र दाखिल किया गया है। सौरभ चौधरी के खिलाफ षड़यंत्र सहित विभिन्न धाराओं में आरोप पत्र दाखिल किया है। वहीं, लालकुर्ती थाने में तत्कालीन एसआई राम मिलन यादव एवं आरक्षी नाजिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए विभागीय अनुमति के लिए रिपोर्ट उचित माध्यम से भेजी गई है। अनुमति मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आरोप पत्र में सीबीसीआईडी की ओर से 26 गवाह बनाए गए हैं।
विज्ञापन

----
यह है मामला
आरोप है कि यूजेवीएनएल कर्मी का अपहरण कर मेरठ में उससे जबरन रजिस्ट्री कराई गई। प्रकरण में कुछ पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी अपहरण और षड़यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
113 दिन बाद दर्ज हुआ था मुकदमा
यूजेवीएनएल कर्मी शशांक चौधरी ने विकासनगर में मीडिया से वार्ता में कहा कि उनके अपहरण के 113 दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। प्रकरण में उत्तराखंड के साथ ही यूपी पुलिस के भी कुछ लोग शामिल थे। इस वजह से पुलिस शुरुआत से ही प्रकरण की लीपापोती में लगी थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस प्रकरण की डीजीपी और तत्कालीन राज्यपाल से शिकायत की। जिसके बाद उच्च स्तरीय जांच के बाद यह मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed