फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गिफ्ट बाउचर भेजने के नाम पर खाते से उड़ाए 35 हजार

गिफ्ट बाउचर भेजने के नाम पर खाते से उड़ाए 35 हजार

Fri, 21 Jun 2019 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
गिफ्ट बाउचर भेजने के नाम पर खाते से उड़ाए 35 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। खरीदारी के बदले गिफ्ट बाउचर भेजने के नाम पर ली गई ई-मेल आईडी के सहारे खाते से 35 हजार रुपये की रकम उड़ा ली गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

अजबपुर कलां की टीएचडीसी कालोनी निवासी अजय भट्ट ने बताया कि फरवरी-2019 से वह एसबीआई के क्रेडिट कार्ड की सेवा ले रहे थे। कुछ दिन पहले उनके पास एक शख्स का फोन आया कि वह क्रेडिट कार्ड शाखा से बोल रहे हैं। आपको खरीदारी के बदले कंपनी गिफ्ट बाउचर भेजना चाहती है। इसके लिए उनके बैंक डिटेल की जरूरत है। भट्ट लगातार कॉल को नजरंदाज करते रहे। आरोपी ने बैंक डिटेल न देने पर कार्ड बंद करने का दबाव बनाया। आखिर में उन्होंने फोन करने वाले शख्स को अपनी ई-मेल आईडी बता दी। 17 जून को उन्हें मोबाइल पर आए अलर्ट एसएमएस से पता चला कि उनके खाते से 34,997 रुपये निकाल लिए गए हैं। यह रकम दस मिनट के अंतराल में तीन किश्तों में निकाली गई। नेहरू कालोनी एसओ दिलबर नेगी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed