फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एफआरआई में भाई-बहन की नौकरी के नाम पर ठगे चार लाख

एफआरआई में भाई-बहन की नौकरी के नाम पर ठगे चार लाख

Thu, 20 Jun 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
एफआरआई में भाई-बहन की नौकरी के नाम पर ठगे चार लाख
एफआरआई में भाई-बहन की नौकरी के नाम पर ठगे चार लाख
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। एफआरआई (फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट) में भाई और बहन को नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये ठग लिए गए। इस मामले में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले एक कर्मचारी के अलावा उसकी परिचित महिला को आरोपी बनाया गया है।

प्रेमनगर के मोहनपुर निवासी नितिन कुमार ने एसएसपी निवेदिता कुकरेती से मिलकर बताया था कि गत वर्ष अप्रैल में उनकी परिचित महिला अंजू यादव ने घर आकर बताया कि एफआरआई में कुछ पदों पर भर्ती के लिए जगह निकली हैं। यदि वह अपनी बहन रचना शर्मा के साथ फार्म भर दे तो वह एफआरआई में कार्यरत शेर सिंह की मदद से उनकी नौकरी लगवा सकती है। इसकी एवज में उन्हें चार-चार लाख रुपये देने होंगे। इसमें से आधी रकम पहले और आधी रकम नौकरी मिलने के बाद देनी होगी। अंजू ने शेर सिंह को उनके घर बुलाकर बात कराई, जिसमें उसने भी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। पेशगी के तौर पर चार लाख रुपये का भुगतान कर दिया। उस समय शेर सिंह ने विश्वास जमाने को चार लाख रुपये का चेक भी दिया। कई माह बाद परीक्षा देने के बाद भी चयन नहीं हुआ तो उन्होंने अगली भर्ती में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। सितंबर माह में भर्ती के लिए फिर से उनका फार्म जमा कराया गया है। इसी बीच शेर सिंह एफआरआई में स्थित आवास से गायब हो गया। पता चला कि वह तो स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर चला गया है। शेर सिंह का चेक लेकर बैंक गए तो पता चला कि खाते में रकम नहीं है। एसएसपी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कैंट पुलिस को कार्रवाई निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि विवेचना में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed