फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जाम से निजात के लिए यातायात संचालन पर फोकस करें

जाम से निजात के लिए यातायात संचालन पर फोकस करें

Sat, 15 Jun 2019 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
जाम से निजात के लिए यातायात संचालन पर फोकस करें
जाम से निजात के लिए यातायात संचालन पर फोकस करें
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने शहर और हाईवे से जुड़े इलाकों में जाम से निजात के लिए यातायात संचालन पर फोकस करने के निर्देश दिए। यात्रा सीजन के चलते 15 दिन और यातायात का दबाव रहेगा। उन्होंने एक साल से लंबित विवेचनाओं का निस्तारण जल्द करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में थाना प्रभारियों की बैठक लेकर अपराध समीक्षा की। उन्हाेंने कहा कि पुलिस के सामूहिक प्रयासों से चेन लूट और वाहन चोरी की घटनाओं में कमी आई है। कहा कि यात्रा सीजन के चलते देश और विदेश से पर्यटकों के कारण जिलेभर में यातायात का दबाव बढ़ा है। ऐसे में यातायात जाम होने से प्रदेश पुलिस की छवि बिगड़ती है। उन्हाेंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। कप्तान ने दो माह से लंबित शिकायती पत्रों को निस्तारित करने और थानों में पड़े लावारिस वाहनों की नीलामी कराने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे, एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल, सीओ सिटी शेखर सुयाल, सीओ डालनवाला जया बलूनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
उत्कृष्ट कार्यों करने वाले पुरस्कृत
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने सराहनीय कार्यों के लिए रानी पोखरी थानाध्यक्ष पीडी भट्ट, कांस्टेबल विशाल, राजाराम, उप निरीक्षक यादवेंद्र बाजवा, कांस्टेबल अनिल कुमार, विपिन कुमार, महिला कांस्टेबल मोनिका, उप निरीक्षक उमेश कुमार, आशीष रावत, कांस्टेबल अरुण राठौर, अमरेंद्र कुमार, सुरेंद्र खनत्वाल व केशर सिंह को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed