फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बी वारंट पर लाकर अर्पित के बयान दर्ज

बी वारंट पर लाकर अर्पित के बयान दर्ज

Wed, 12 Jun 2019 11:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
बी वारंट पर लाकर अर्पित के बयान दर्ज
प्रतीकात्मक

देहरादून

विज्ञापन


सहस्त्रधारा रोड पर हुई समरजहां की हत्या के मामले में पुलिस मंगलवार को हत्यारोपी अर्पित त्यागी को बी वारंट के आधार पर देहरादून ले आई। अर्पित पर गुप्ता परिवार से चार लाख रुपये की सुपारी लेकर हत्या करने का आरोप है। विवेचक ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के बयान भी दर्ज किए। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी त्यागी को जेल भेज दिया गया। पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने के लिए जल्द रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।

राजपुर क्षेत्र के सहस्त्रधारा रोड पर सात मई की रात मुजफ्फरनगर के न्याजूपुरा निवासी समरजहां उर्फ रिहाना की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 11 मई को समरजहां हत्याकांड का खुलासा करते हुए दवा कारोबारी राकेश कुमार गुप्ता, उसकी पत्नी सीमा और बेटे कार्तिक गुप्ता समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दावा किया था कि कार्तिक गुप्ता ने माता-पिता की मौन स्वीकृति के बाद चार लाख रुपये की सुपारी देकर समरजहां की हत्या कराई थी। समरजहां दवा कारोबारी राकेश कुमार गुप्ता के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी। समरजहां से रिश्तों को लेकर गुप्ता परिवार में काफी कड़वाहट थी।
विज्ञापन


समरजहां हत्याकांड में वांछित होने के बाद मुजफ्फरनगर निवासी शूटर अर्पित त्यागी गाजियाबाद में पुराने मुकदमे में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था। पुलिस तब से ही अर्पित त्यागीको दून लाने की तैयारी में थी। एसओ राजपुर नत्थीलाल उनियाल बी वारंट के आधार पर अर्पित त्यागी को मंगलवार को दून लेकर आ गए। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी त्यागी को जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि जल्द ही आरोपी अर्पित त्यागी को रिमांड पर लेने को कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा, ताकि समरजहां की हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed