फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लोडर-कार की टक्कर में जेई की मौत

लोडर-कार की टक्कर में जेई की मौत

Wed, 12 Jun 2019 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
लोडर-कार की टक्कर में जेई की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

हरबर्टपुर-विकासनगर मार्ग पर लेहमन पुल के पास सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में उत्तराखंड जल विद्युत निगम के जूनियर इंजीनियर की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य जूनियर इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, कार सवार दो अन्य लोगों को कोई चोट नहीं आई है। गंभीर घायल को इलाज के लिए हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात डाकपत्थर से विकासनगर होते हुए देहरादून की ओर जा रही कार की लेहमन पुल के पास हरबर्टपुर से विकासनगर की ओर आ रहे लोडर से भिड़ंत हो गई। इससे कार सवार सुरेंद्र सिंह दानू (27) पुत्र स्व. प्रताप सिंह निवासी बिंदु खाता पोस्ट ऑफिस लाल कुआं हल्द्वानी नैनीताल और मनीष कुमार पुत्र गणेश सिंह निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड बरनाला रोड सिरसा हरियाणा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए लेहमन अस्पताल पहुंचाया। जहां सुरेंद्र सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, मनीष कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे इलाज के लिए हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक नरेंद्र पुरी के मुताबिक मृतक सुरेंद्र सिंह दानू जल विद्युत निगम यमुना कॉलोनी देहरादून में जूनियर इंजीनियर था। इसके अलावा कार सवार तीन अन्य लोग मनीष कुमार, अनुज कुमार दोनों जूनियर इंजीनियर और भारत भूषण गैरोला पुत्र विनोद निवासी नौगांव बड़कोट उत्तरकाशी निगम में एसडीओ के पद पर कार्यरत हैं। हादसे में अनुज कुमार व भारत भूषण को कोई चोट नहीं आई। मृतक सुंदर सिंह के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। एसआई ने बताया कि लोडर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वहीं, अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed