फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पदोन्नति के विवाद में उलझी पुलिस की नई भर्ती

पदोन्नति के विवाद में उलझी पुलिस की नई भर्ती

Thu, 06 Jun 2019 09:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
पदोन्नति के विवाद में उलझी पुलिस की नई भर्ती
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।

विज्ञापन


पुलिस महकमे में करीब दो हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती पदोन्नति के विवाद में उलझ गई है। नए रंगरूटों को एक साल का प्रशिक्षण देकर 2021 में प्रस्तावित महाकुंभ में तैनात करने की योजना है, लेकिन पदोन्नति न होने के कारण भर्ती का रास्ता साफ नहीं हो पा रहा है। विभागीय प्रमोशन के बाद कांस्टेबल के करीब 1500 पद रिक्त होने हैं। इसके अलावा फायर महकमे में पांच सौ के करीब फायरकर्मियों की भर्ती होनी है।

नवंबर 2000 में उत्तराखंड को पृथक राज्य का दर्जा मिल गया था, लेकिन पुलिस की नियमावली नहीं बन पाई थी। यूपी की नियमावली में थोड़ा बदलाव कर विभागीय पदोन्नति और भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा रही थी। उत्तराखंड पुलिस नियमावली का मसौदा तैयार होने के कारण वर्ष 2018 में कैबिनेट की मुहर लगी। इसी आधार पर पुलिस मुख्यालय चुनाव आचार संहिता लगने के छह माह पहले से ही पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में था। इसी बीच पदोन्नति का आधार बदलने के कारण यह प्रक्रिया विवादों में उलझ गई।
विज्ञापन


बता दें, पुलिस महकमे में पहले सराहनीय सेवा के आधार पर पदोन्नति होती थी। नई नियमावली में पदोन्नति का आधार वरिष्ठता बनाए जाने से आपत्तियों का अंबार लग गया। पुलिस मुख्यालय ने नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव दिया, जिस पर अभी तक कोई फैसला नहीं हो सका है। बहरहाल लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने नई भर्तियों की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में पुलिस मुख्यालय ने नए सिरे से कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी करने के साथ जल्द से जल्द भर्ती शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। महाकुंभ से पहले ही चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण पूरा कराने का प्रयास है। महाकुंभ में पहला स्नान 14 जनवरी 2021 को होना है। इसी लिहाज से अक्तूबर तक महाकुंभ में प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों की तैनाती की योजना है।
- अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed