{"_id":"5cf82478bdec22070264cde0","slug":"155976613110-dehradun-news41","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना वोट-अपने गांव अभियान को मिला व्यापक समर्थन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अपना वोट-अपने गांव अभियान को मिला व्यापक समर्थन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने बताया कि सामाजिक अभियान अपना वोट-अपने गांव के अनुरोध को समाज के हर वर्ग का व्यापक समर्थन मिल रहा है। राजनीतिज्ञों और दूसरी हस्तियों ने अभियान का प्रतीकात्मक लोगो को फेसबुक आदि पर अपलोड किया है।
सांसद बलूनी ने हाल में अपने मूल गांव की मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ कर अपील की थी कि हमें देवभूमि की समृद्ध संस्कृति और रीति-रिवाज के संरक्षण को एकजुट होना चाहिए। देश की अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े इस सामरिक प्रांत के लिए भी गांवों का आबाद होना आवश्यक है। बलूनी ने बताया कि हर वर्ग के लोगों ने अपना वोट-अपना गांव का प्रतीकात्मक लोगो अपनी फेसबुक और व्हाट्सएप प्रोफाइल पर अपलोड किया है। इनमें कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, अरविंद पांडे, विधायक पुष्कर सिंह धामी, मुकेश कोली, महेश नेगी, गोपाल रावत, गणेश जोशी पद्मश्री प्रीतम भरतवाण, फि ल्म जगत से हेमंत पांडे, भारत के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल राकेश थपलियाल, आईएफ एस कपिल जोशी, भाजपा नेता बलराज पासी, कुंदन लटवाल आदि शामिल हैं।