फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लकी ड्रा में 50 लाख के लालच में गंवाए 2.31 लाख रुपये

लकी ड्रा में 50 लाख के लालच में गंवाए 2.31 लाख रुपये

Wed, 29 May 2019 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
लकी ड्रा में 50 लाख के लालच में गंवाए 2.31 लाख रुपये
लकी ड्रा में 50 लाख के लालच में गंवाए 2.31 लाख रुपये
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। लकी ड्रा में 50 लाख रुपये पाने के लालच में दंपति ने दो लाख 31 हजार रुपये गंवा दिए। जालसाजी का पता चला तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। एसएसपी के आदेश पर पटेलनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

शहर के पित्थूवाला निवासी मोहसिन खान ने पटेलनगर पुलिस को बताया कि 10 सितंबर 2018 में पत्नी के लिए ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट से एक सूट का आर्डर दिया था। 19 सितंबर को सूट की डिलीवरी हो गई थी। इसके बाद 26 सितंबर को पत्नी के मोबाइल पर कॉल आई कि आनलाइन खरीदारी पर उनका 50 लाख रुपये का लकी ड्रा निकला है। लालच में आकर पत्नी ने काल करने वाले शख्स को अपना एकाउंट नंबर सहित अन्य विवरण दे दिया। लकी ड्रा से पहले उनसे 24500 रुपये मांगे गए तो उन्होंने से पेटीएम भेज दिए, लेकिन यह धनराशि देरी से भेजने पर उस शख्स ने 32000 रुपये का जुर्माना लिया। इसके बाद पूरी रकम पर 10 प्रतिशत जीएसटी लगना बताकर 96600 और ले लिए गए। इसी तरह जालसाज ने उनसे दो लाख 31 हजार रुपये ठग लिए। कुछ दिन बाद लकी ड्रा में आनाकानी करने लगे तो आरोपी से रकम वापस करने को कहा, लेकिन उसने साफ इंकार कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed