{"_id":"5ce6fa6bbdec22077a4289d0","slug":"15586413103-dehradun-news97","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन कर की फर्जी रसीद देने पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाहन कर की फर्जी रसीद देने पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों से कर वसूलकर फर्जी रसीद जारी करने के आरोप में साइबर कैफे संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। चेकिंग के दौरान मिली शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। सरकार को राजस्व का चूना लगाने का यह खेल काफी समय से चल रहा है।
विज्ञापन
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने डालनवाला कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वाहन चेकिंग के दौरान एक बस चालक ने वाहन के प्रपत्र की जांच के दौरान आनलाइन जमा कराए गए कर की रसीद दिखाई। सत्यापन करने पर वह रसीद फर्जी पाई गई। इस वाहन का कर जमा नहीं कराया गया था। इसके अलावा कई अन्य वाहनों की रसीदें भी फर्जी पाई गई हैं। संबंधित वाहन चालकों ने पूछताछ करने पर बताया कि राज्य की सीमा पर चेकपोस्ट के पास स्थित एक साइबर कैफे में धनराशि देकर उन्होंने टैक्स जमा कराया था। इसके एवज में साइबर कैफे संचालक ने रसीद भी है।
विज्ञापन
जाहिर है कि कुछ लोग कर वसूलकर वाहन चालकों को फर्जी रसीद उपलब्ध करा रहे हैं। परिवहन अधिकारी पांडे ने बताया कि इसी आधार पर अज्ञात साइबर कैफे संचालक के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। डालनवाला कोतवाल ने बताया कि विवेचना में आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मई के पहले सप्ताह में भी फर्जी रसीद का मामला पकड़े जाने के बाद वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन