{"_id":"5ce45facbdec2207626c4bc3","slug":"155847062418-vikas-nagar-news27","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकासनगर: पेड़ से गिरने से बुजुर्ग गंभीर घायल, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकासनगर: पेड़ से गिरने से बुजुर्ग गंभीर घायल, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर
Wed, 22 May 2019 09:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
108
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिया। चकराता तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अस्टी में एक बुजुर्ग व्यक्ति पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को 108 आपातकालीन सेवा की मदद से सीएचसी साहिया पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अस्टी निवासी बुजुर्ग गजे सिंह मंगलवार सुबह पशुओं के चारे के लिए डांडा छानी गए थे। पेड़ से चारा पत्ती काटते समय पैर फिसल गया और वह 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं। पास में ही पशुओं को चरा रहे गांव के लोगों ने उन्हें खाई से निकालकर फेडुलानी पहुंचाया, जहां से आपातकालीन वाहन की मदद से सीएचसी साहिया लाया गया। अस्पताल में घायल बुजुर्ग के उपचार के लिए पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं नहीं होने की वजह से चिकित्सकों ने उन्हेें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीण श्रीचंद तोमर, जवाहर सिंह, स्वराज सिंह ने बताया कि अस्पताल में सिर्फ मरहम, पट्टी की ही सुविधा मिलती हैं। यहां भर्ती होने वाले मरीजों को अक्सर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है, जिससे अस्पताल का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। उधर, डिप्टी सीएमओ संजीव दत्त ने कहा कि प्रभारी चिकित्साधिकारी से कमियां दूर करने को कहा गया है। साथ ही जो समस्याएं हैं उसकी सूची उच्चाधिकारियों को मुहैया कराने को कहा गया है।
विज्ञापन