{"_id":"5ce30f0ebdec22073073e32f","slug":"155838445118-dehradun-news119","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य आरोपी अर्पित गाजियाबाद में जमानत तुड़वाकर गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुख्य आरोपी अर्पित गाजियाबाद में जमानत तुड़वाकर गया जेल
Tue, 21 May 2019 09:32 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 09:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहस्रधारा रोड पर हुई समरजहां का हत्यारोपी अर्पित त्यागी सोमवार को गाजियाबाद में कारबाइन बरामदगी के पुराने मुकदमे में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया। अर्पित वेस्ट यूपी में अपराध की दुनिया में लंबे समय सक्रिय रहे विक्की त्यागी का बेटा बताया गया है। पुलिस अब अर्पित त्यागी को वारंट के आधार पर देहरादून लाने की तैयारी में जुट गई है। अधिकारियों का दावा है कि अर्पित दून पुलिस के दबाव के चलते जेल में गया है।
विज्ञापन
शहर के सहस्त्रधारा रोड पर सात मई की रात कार सवार बदमाश ने मुजफ्फरनगर के न्याजूपुरा निवासी समरजहां उर्फ रिहाना की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। समरजहां दून में दवा कारोबारी राकेश कुमार गुप्ता के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी। पुलिस ने 10 मई को राकेश गुप्ता, उसकी पत्नी सीमा और बेटे कार्तिक गुप्ता समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया था। पुलिस ने दावा किया था कि कार्तिक गुप्ता ने माता-पिता की मौन स्वीकृति के बाद मुजफ्फरनगर के अर्पित त्यागी को चार लाख रुपये की सुपारी देकर समरजहां की हत्या कराई थी। पुलिस उस दिन से ही अर्पित त्यागी की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
मुुख्य आरोपी अर्पित त्यागी सोमवार को पुलिस को चकमा देकर गाजियाबाद कोर्ट में पेश होकर जेल चला गया। खबर मिलते ही दून पुलिस हाथ मलती रह गई। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि अर्पित त्यागी गाजियाबाद में कारबाइन बरामद होने के पुराने केस में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया है। चौबे ने दावा किया कि पुलिस लगातार उसके पीछे थी। पुलिस के दबाव में आरोपी ने आत्मसमर्पण किया है। आरोपी अर्पित त्यागी को जल्द ही वारंट के आधार पर दून लाया जाएगा। अर्पित त्यागी मुजफ्फरनगर के शातिर विक्की त्यागी का बेटा बताया गया है। विक्की त्यागी की कई साल पहले पुलिस अभिरक्षा में हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन