{"_id":"5ce305b1bdec2207772540ba","slug":"15583820544-dehradun-news15","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : डंपर की टक्कर से कार सवार मिस्त्री की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देहरादून : डंपर की टक्कर से कार सवार मिस्त्री की मौत, तीन घायल
Tue, 21 May 2019 09:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के ब्राह्मणवाला चौक पर रविवार देर रात डंपर की टक्कर से कार सवार एक मिस्त्री की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। मिस्त्री अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ ब्रहमपुरी में नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
शहर के इंद्रलोक विहार निवासी नसीम (28) रविवार रात परिवार के समून, आरिफ और साहिल आदि के साथ नमाज पढ़ने ब्रहमपुरी गया था। देर रात सभी लोग कार से वापस घर लौट रहे थे। ब्राह्मणवाला चौक पर तेजी से आए डंपर ने कार में सीधी टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार सवार नसीम और अन्य परिजनों को चोटें आई।
विज्ञापन
हादसे के बाद एकत्र हुए लोगाें ने पुलिस की मदद से घायलों को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां नसीम को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं डंपर चालक शंकर निवासी शेरपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पटेलनगर पुलिस ने नसीम के भाई खुर्शीद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज लिया है। नसीम वाहनों की डेंटिंग और पेंटिंग का काम करता था।
विज्ञापन