{"_id":"5cddca09bdec2207254c8cd2","slug":"155803910510-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकासनगर: पति की दर्ज कराई गुमशुदगी, हत्या की आशंका, जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विकासनगर: पति की दर्ज कराई गुमशुदगी, हत्या की आशंका, जांच शुरू
Fri, 17 May 2019 10:40 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
सहसपुर थाना क्षेत्र की एक निवासी महिला ने अपने लापता पति की हत्या की आशंका जताई है। महिला ने सहसपुर थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 14 मई से उनका पति लापता है। इसी दिन दोपहर ढाई बजे उनका फोन आया था। उन्होंने बताया था कि उसे कुछ लोगों से जान का खतरा है। पुलिस ने बताया कि युवक की मोटरसाइकिल और चप्पलें भीमावाला शक्तिनहर के किनारे मिली हैं। महिला की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
भूडतोली लांघा निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनके पति धर्मपाल उर्फ जीवन सिंह लांघा निवासी एक व्यक्ति के घर में विवाह समारोह में टेंट लगाने गए थे। उसी रोज उनके पति का उन्हें फोन आया। फोन उनके पति ने कहा कि यहां कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई है। उस पर कुछ झूठे आरोप लगाकर उससे मारपीट भी की गई है। उन लोगों से उसे जान का खतरा है।
विज्ञापन
महिला दीपा ने बताया कि इस घटना के बाद से उनका पति लापता है। काफी खोजने के बाद भी उनका कहीं कुछ पता नहीं लग पा रहा है। महिला ने पुलिस पर भी मामले में हीलाहवाली का आरोप लगाया है। उधर, इस मामले में थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि विकासनगर पुलिस को शक्तिनहर के किनारे एक बाइक, चप्पल और मोबाइल मिला है, जिसकी पहचान लापता युवक की बाइक, चप्पल और मोबाइल के रूप में की गई है।
विज्ञापन
एक अन्य युवक भी है लापता
पुलिस ने बताया कि एक अन्य युवक मोहन सिंह भी टेंट हाउस में काम करता था। आरोप है कि उसके साथ भी मारपीट की गई। यह युवक भी घटना के बाद से लापता है। थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि टेंट हाउस में काम करने वाले दोनों युवकों की तलाश की जा रही है।