फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   साहिया : यूटिलिटी ने पैदल जा रहे राजस्वकर्मी को कुचल दिया, मौत

साहिया : यूटिलिटी ने पैदल जा रहे राजस्वकर्मी को कुचल दिया, मौत

Wed, 24 Apr 2019 09:24 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिया Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 24 Apr 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
साहिया : यूटिलिटी ने पैदल जा रहे राजस्वकर्मी को कुचल दिया, मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर

मंडी गेट साहिया के पास मंगलवार सुबह यूटिलिटी ने पैदल जा रहे राजस्वकर्मी को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर विकासनगर के लिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में घायल ने दम तोड़ दिया। राजस्व उपनिरीक्षक जयलाल शर्मा ने कहा कि वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


राजस्व उपनिरीक्षक के मुताबिक साहिया क्षेत्र में तैनात राजस्व अनुसेवक अजब सिंह राठौर (59) निवासी पानुवा यातायात व्यवस्था देखने के लिए पैदल ही मंडी गेट की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से आ रही यूटिलिटी ने उन्हें कुचल दिया। वाहन का टायर उनके पेट पर चढ़ने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को विकासनगर रेफर किया गया। लेकिन विकासनगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल ने दम तोड़ दिया। राजस्व उपनिरीक्षक के मुताबिक वाहन चालक सुंदर सिंह निवासी मलेथा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अजब सिंह इसी साल दिसंबर में सेवानिवृत्त होने वाले थे।
विज्ञापन


राजस्वकर्मी की मौत पर जताया शोक
साहिया में राजस्वकर्मी की मौत पर तहसील के कर्मचारियों एवं वकीलों ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। कालसी में आयोजित शोक सभा के बाद तहसील कर्मी व अधिवक्ता अपने कार्य से विरत रहे। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक रूप सिंह, खेम सिंह नेगी, धनंजय भट्ट, बलवीर तोमर, क्षमा शर्मा, विपुल बहुगुणा, अजय सिंह, पायल चौहान, प्रताप नेगी, गीता देवी, कमल राम, शरण सिंह, सूर्यपाल सिंह, शोएब खान, मोंटी, विशाल, चमन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले पांच दिनों से खराब है 108 वाहन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आपातकालीन सेवा 108 का वाहन पिछले पांच दिनों खराब है। जिससे क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है वाहन ठीक होता तो शायद राजस्वकर्मी की जान बच जाती।साहिया में हादसा होने के बाद लोग गंभीर रूप से घायल राजस्वकर्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को विकासनगर के लिए रेफर किया गया। इस बीच लोगों ने 108 को फोन किया, लेकिन वाहन नहीं पहुंचा। बताया गया कि 108 सेवा का वाहन पिछले पांच दिनों से स्वास्थ्य केन्द्र साहिया में है जिसके टायर खराब हैं और वाहन में तेल भी नहीं है। यही वजह रही कि अस्पताल में करीब बीस मिनट तक लोग वाहन का इंतजार करते रहे। स्थानीय लोगों की नाराजगी को देखते हुए बाद अस्पताल की एंबुलेंस से घायल को विकासनगर ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रम सिंह तोमर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से 108 का वाहन खराब है। विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed