फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विकासनगर: एक छात्र का शव मिला, दूसरे का नहीं लगा सुराग

विकासनगर: एक छात्र का शव मिला, दूसरे का नहीं लगा सुराग

Mon, 15 Apr 2019 08:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 15 Apr 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
विकासनगर: एक छात्र का शव मिला, दूसरे का नहीं लगा सुराग
प्रतीकात्मक तस्वीर

डाकपत्थर बैराज में शनिवार शाम नहाते हुए डूबे दो छात्रों में से जफर अली का शव रविवार शाम बरामद कर लिया गया। जबकि, मोहम्मद हुसैन का कोई सुराग नहीं लग पाया। एसडीआरएफ की टीम को अंधेरा होने पर सर्च अभियान रोकना पड़ा। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। रविवार को विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह धोनी के मुताबिक शनिवार शाम डाकपत्थर बैराज में नहाने पहुंचे तीन छात्र डूब गए थे। एक छात्र अनवर को स्थानीय युवकों ने बचा लिया था, लेकिन दो छात्रों का पता नहीं चल पाया था। छात्रों की तलाश में स्थानीय युवक, एसडीआरएफ और पुलिस के गोताखोरों ने सुबह छह बजे से सर्च अभियान चलाया। एसडीआरएफ ने वाटर ड्रोन की भी मदद ली और बैराज में कांटा भी डाला। देर शाम टीम को एक छात्र का शव बरामद करने में सफलता मिली। वहीं, दूसरे छात्र के नहीं मिलने तक सर्च अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अनाथ बच्चों की देखभाल एवं शिक्षा का कार्य करने वाली मुजफ्फरनगर की संस्था अलजहरा चैरिटेबल फाउंडेशन छात्रों को टूर पर लेकर आई थी। शनिवार शाम साढ़े तीन बजे तीन बसों में संस्था के 170 बच्चे एफआरआई देहरादून घूमने के बाद इमामबाड़ा अंबाड़ी थाना विकासनगर पहुंचे थे। शनिवार शाम को तीन बच्चे डाकपत्थर बैराज में नहाते समय डूब गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय युवकों ने बढ़ाया मदद को हाथ
बैराज में डूबे छात्रों की तलाश में स्थानीय युवक भी जुटे रहे। अंबाडी निवासी जमाल, राजू, सब्बीर, साहिद हुसैन और मोहम्मद हुसैन रविवार सुबह छह बजे से बैराज में डूबे छात्रों की तलाश में जुटे रहे। शनिवार रात भी युवकों ने छात्रों को ढूंढने का प्रयास किया था। वहीं, जल पुलिस के सतपाल, कैलाश चौहान, मुकेश नेगी, संजय और सुनील पूरे दिन छात्रों की तलाश में जुटे रहे।


अनवर को बचाने में गई दो की जान
अंबाडी निवासी जाकिर अली के मुताबिक बैराज में नहाते समय अनवर बैराज में डूबने लगा। जफर अली और मोहम्मद हुसैन ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे दोनों पानी के तेज बहाव में बह गए। घटना का पता चलते ही जीवनगढ़ निवासी इकराम और आदिल ने बैराज में कूदकर अनवर को बचा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed