फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कांस्टेबल सहित दो का दूसरे दिन भी नहीं चला पता

चुनाव ड्यूटी के दौरान सब्जी लेकर लौट रहे नदी में बहे दो लोगों का अभी भी नहीं कोई सुराग

Tue, 02 Apr 2019 10:48 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Apr 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
कांस्टेबल सहित दो का दूसरे दिन भी नहीं चला पता

चकराता तहसील क्षेत्र अंतर्गत मीनस के पास रविवार को टौंस नदी में कार गिरने से लापता पुलिस कांस्टेबल और एक अन्य युवक का दूसरे दिन भी पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने नदी में पूरे दिन सर्च अभियान चलाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

विज्ञापन


कालसी थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने बताया कि हादसे में नदी में गिरी कार गहरे पानी में दिखाई दे रही है। कहा कि मंगलवार को फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि हरिपुर-मीनस मोटर मार्ग पर मीनस के पास रविवार को एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी थी।
विज्ञापन


इसमें सवार कालसी थाने के पुलिस कांस्टेबल धर्मेंद्र राठी और बाइला गांव निवासी बलवीर सिंह लापता हैं। जबकि, कार में सवार दो अन्य ने किसी तरह नदी से निकलकर जान बचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अंतर्राज्यीय बैरियर मीनस में चुनाव को देखते हुए बनाई गई चेक पोस्ट पर कालसी थाने से कांस्टेबल धर्मेंद्र राठी को तैनात किया गया था। वह मीनस पाटन में कार से सब्जी लेकर लौट रहे थे, कि तभी उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed